{ May God Bles You All}
Showing posts with label Lamha. Show all posts
Showing posts with label Lamha. Show all posts

Wednesday, February 2, 2011

Naa.... Jaane Kaun Sa Hai Wo Ek Lamha............?

                            <<<<<एक लम्हा एक पल>>>>>

















कैसा है वो एक लम्हा जो मुझे पल पल सताता है,
सोच में रहता हूँ, न जाने यह मेरा दिल क्या चाहता है,
छू लूं मैं भी अब आसमां को, बस यही मंजर अब नजर आता है...........

काश! कि निकल आये अब किसी कौने से रौशनी की किरण,
क्यूँ ये सर बार बार अँधेरे में टकराता है,
न जाने कौन सा है वो लम्हा जो मुझे पल पल सताता है...........

चाहता हूँ कि मंजिल अब आ जाए नज़रों के सामने,
मगर ये काश! भी तो कमबख्त काश ही रह जाता है,
न जाने कब आएगा वो लम्हा जो मुझे पल पल सताता है...........